प्रभाग 9 में समाजसेवा के साथ मना नगरसेविका प्रगती रोहित यादव का जन्मदिन
★ सफाईकर्मियों का किया गया विशेष सम्मान
नागपुर ( दि. 2 ऑगस्ट 2026 )
(विशेष प्रतिनिधि)
इंदोरा प्रभाग क्रमांक 9 की कांग्रेस पार्टी की लोकप्रिय नगरसेविका प्रगती रोहित यादव के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर एक भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शनिवार दोपहर दयानंद पार्क स्थित उनके निवास स्थान पर आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र को स्वच्छ रखने वाले सफाई कर्मचारियों एवं नगर पालिका अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनका विशेष सम्मान किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों द्वारा सफाई महिला कर्मचारियों को साड़ी-चोली, पुरुष कर्मचारियों एवं अधिकारियों को दुपट्टा तथा स्मृति चिह्न भेंट कर उनके योगदान को सराहा गया।
कार्यक्रम में शहर और क्षेत्र के कई प्रमुख नेताओं ने शिरकत की। मुख्य रूप से नागपुर महानगर पालिका के विपक्ष नेता, संजय महाकालकर, मनोनीत नगरसेवक केतन विकास ठाकरे, नगरसेवक विवेक निकोसे, नगरसेवक गौतम अंबादे, प्रसिद्ध समाजसेवक रोहित यादव इसके अलावा शहर के कई अन्य गणमान्य नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता भी इस सम्मान समारोह में उपस्थित रहे।
गरीब, जरूरतमंद और असहाय लोगों के सुख-दुख में हमेशा तत्पर रहने वाली, निस्वार्थ और बहुमुखी व्यक्तित्व की धनी नगरसेविका प्रगती रोहित यादव को बधाई देने के लिए सुबह से ही उनके निवास स्थान पर नागरिकों का तांता लगा रहा। बधाई देने पहुंचे बुजुर्गों का प्रगती यादव ने स्वयं गले में शेला (दुपट्टा) पहनाकर सत्कार किया और उनका आशीर्वाद लिया युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक, क्षेत्र के असंख्य प्रशंसकों और नागरिकों ने फूलों के गुलदस्ते और उपहार भेंट कर उन पर शुभकामनाओं की बारिश की।
पूरे दिन चले इस उत्सव में सामाजिक सरोकार और जनसेवा की एक मिसाल देखने को मिली, जिसे क्षेत्रवासियों ने खूब सराहा।

































































































































































































































































































































































































































































































